देहात पुलिस ने पकड़ी जिले की अब तक की सबसे बडी स्मैक की खेप, कीमत 50 लाख.......
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की सख्त हिदायत दी है। इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 लाख रुपए की स्मैक जब्त कर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया था। आज देहात थाना पुलिस ने जिले की अब तक सबसे बडी स्मैक की खेप को पकड़ लिया है।
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया में वेयरहाउस के सामने से पकड़ा। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले दो दिन में कोतवाली पुलिस ने गुना जिले के एक आरोपी को 102 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस तरह तीन दिनों में पुलिस ने कुल 300 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त की है। जांच में सामने आया है कि रंगलाल पुराना तस्कर है। वह 2009-10 में नीमच में साढ़े तीन क्विंटल डोडा चूरा के साथ पकड़ा गया था। इस साल जनवरी में भी झालावाड़ में 1.300 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार हुआ था।

0 Response to "देहात पुलिस ने पकड़ी जिले की अब तक की सबसे बडी स्मैक की खेप, कीमत 50 लाख......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.