व्यापारी सोना-चांदी गिरवी रख देता था ब्याज पर पैसा,रैकी कर लूट,पकडे गए.......
अजय सिंह कुशवाह, ब्यूरो प्रमुख ग्वालियर संभाग: खनियाधाना(शिवपुरी )जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा में आने वाले चमरौआ गांव में बीते शुक्रवार की रात व्यापारी प्रकाश जैन के घर लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है वृद्ध व्यापारी पति और पत्नी घर मे अकेले थे,रात लगभग 12 बजे घर में घुसे लुटेरो ने दंपत्ति को बधंक बनाकर मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आज इस मामले को ट्रेस कर करते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का का माल भी बरामद कर लिया है।
चमरौआ गांव में जैन मोहल्ला में जैन मंदिर के पास करने वाले कपडा व्यापारी प्रकाश जैन उम्र 65 साल अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं। व्यापारी की पत्नी ने बताया कि रात लगभग 12 बजे घर में छत के सहारे से 4 बदमाश घुसे,बदमाशो ने घर का लकडी का दरवाजा उखाड़ते हुए प्रवेश किया था।
वृद्ध पीडिता संध्या जैन ने कहा कि जब घर में बदमाशो ने प्रवेश किया जब वह जाग रही थी बदमाशों को देखकर उन्हें टोका तो वह सीधे बदमाश कमरे में घुस आए और वृद्ध को पकडा और उसे पहनने वाले कपड़ों से बांध दिया। वृद्ध के विरोध की आवाजे सुनकर प्रकश जैन भी कमरे आ गए बदमाशों ने उन्हें भी बांध दिया और मारपीट शुरू कर दी।
बदमाशों को घर में कोई नगदी नहीं मिली, लेकिन वे उनके पुश्तैनी सोने की चेन, कान की बाली, बिछिया और मंगलसूत्र लूटकर ले गए,व्यापारी प्रकाश जैन ने बताया उनकी कपडो से बंधी कसावट खुल गई थी इस कारण वह घर से भाग निकले और शोर मचाने लगे,व्यापारी प्रकाश जैन का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और इधर घर में घुसे बदमाश भी भाग गए। बुजुर्ग दंपत्ति को इन बदमाशो ने लगभग 2 घंटे तक टॉर्चर किया था। पुलिस ने इस मामले में थाना खनियाधाना में अपराध क्रमांक 469/2025 दर्ज किया गया था।

0 Response to "व्यापारी सोना-चांदी गिरवी रख देता था ब्याज पर पैसा,रैकी कर लूट,पकडे गए......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.