राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) की मुहिम सफल, लोकायुक्त ने सीएमओ इशांक धाकड़ को बनाया सह आरोपी.......

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) की मुहिम सफल, लोकायुक्त ने सीएमओ इशांक धाकड़ को बनाया सह आरोपी.......


अजय सिंह कुशवाह, शिवपुरी: नगरपालिका शिवपुरी के बहुचर्चित रिश्वत कांड में आखिरकार "राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन" एवं "द फाइनल ड्राफ्ट" की मुहिम सफल हुई। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने शिवपुरी नगर पालिका के सबसे विवादित सीएमओ इशांक धाकड़ को इस रिश्वत कांड में सहआरोपी बना दिया है। 

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका के स्थापना बाबू भगवानलाल करोसिया को लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते पकड़े जाने वाले मामले में लोकायुक्त की जांच में 1 माह बाद इशांक धाकड़ को भी सह आरोपी बना दिया है। सनद रहे कि सीएमओ धाकड़ शासन से निलंबित है तथा कोर्ट के स्टे पर जमे हुए हैं। 

गौरतलब है कि बीते 18 अप्रैल को निलंबित नाकेदार हरिवल्लभ चंदोरिया को बहाल करने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए नपा के स्थापना बाबू भगवान लाल करोसिया को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया था। पकड़े गए बाबू करोसिया ने भी लोकायुक्त के सामने यह स्वीकार किया था कि उसने यह रिश्वत सीएमओ इशांक धाकड़ के कहने पर ही ली है। इस मामले में फरियादी बने निलंबित नाकेदार हरिवल्लभ चंदोरिया ने भी कहा था कि बाबू भगवानलाल ने उससे कहा था कि सीएमओ से बात हो गई है, 60 हजार दे दो तो तुम्हे बहाल कर दिया जाएगा। 

चूंकि नपा में कर्मचारी को सस्पेंड करने एवं पुनः बहाल करने का अधिकार सीएमओ को ही है, इसलिए माना जा रहा है कि बाबू ने उनसे बात करके ही यह रिश्वत ली थी। बहाली का मामला 60 हजार में तय हुआ था, जिसमें से 20 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे और 40 हजार की दूसरी किश्त लेते समय लोकायुक्त गकी टीम ने स्थापना बाबू करोसिया को दबोच लिया था। 

सीएमओ को दस्तावेजों के साथ 18 को बुलाया था,नहीं पहुंचे:

लोकायुक्त ने 18 मई को सीएमओ इशांक  को मय दस्तावेजों के ग्वालियर तलब किया था। जिसमें लोकायुक्त ने शिवपुरी सीएमओ बनने के आदेश के अलावा सीएमओ के निलंबन का कारण व आदेश, अभी तक उनके कार्यकाल में कितने कर्मचारी निलंबित किए गए, तथा उन पर क्या कार्यवाही हुई, आदि कागजात भी मंगवाए थे। किंतु अफसरशाही के मद में चूर सीएमओ इशांक धाकड़ ने लोकायुक्त को हल्के में लिया और ग्वालियर नहीं पहुंचे,इस पर लोकायुक्त ने एक माह की जांच में उन्हें 40 हजार के रिश्वतकांड का सह आरोपी बना दिया।

शिकायतकर्ता चन्दौरिया ने दिया धन्यवाद:

ट्रैप कांड के शिकायतकर्ता एवं निलंबित एआरआई हरिवल्लभ चंदौरिया ने सीएमओ को सहआरोपी बनाये जाने पर लोकायुक्त एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन (RBUS) को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास था कि उनकी फ़रियाद ज़रूर सुनी जायेगी। गौरतलब है कि निलंबित एआरआई चन्दोरिया को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। चन्दौरिया ने RBUS के प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह को आवेदन देकर मदद मांगी थी,जिस पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा कानूनी सलाहकारों के साथ जाकर राजधानी स्थित लोकायुक्त भवन पहुंच कर महानिदेशक श्री योगेश देशमुख को आवेदन सौंप कर सीएमओ धाकड़ को सह आरोपी बनाने की मांग की गई थी।

इनका कहना है: स्थापना बाबू करोसिया को 40 हजार की रिश्वत के साथ ट्रैप होने के बाद हमने 18 मई को सीएमओ इशांक धाकड़ को मय दस्तावेजों के तलब किया था। सीएमओ नहीं आए तथा हमारी जांच में वो भी संलिप्त हैं, इसलिए उन्हें सह आरोपी बनाया है। निरंजन शर्मा, एसपी लोकायुक्त ग्वालियर

0 Response to "राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) की मुहिम सफल, लोकायुक्त ने सीएमओ इशांक धाकड़ को बनाया सह आरोपी......."

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article