RSS प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

RSS प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से इंसानियत और परोपकार की एक बेहद भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड घोषित की गईं शिवानी शर्मा ने जाते-जाते तीन अन्य लोगों को नया जीवनदान दे दिया है। दुख की इस विकट घड़ी में शिवानी के परिजनों ने साहस दिखाते हुए उनके अंगदान का बड़ा फैसला लिया, जिसके बाद राज्य शासन के निर्णय के अनुसार उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी परिवार के इस महान निर्णय को मानवता की अनूठी मिसाल बताया है।

सलकनपुर दर्शन के दौरान हुआ था भीषण हादसा

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र स्थित ग्राम खापा खुर्द की रहने वाली करीब 30 वर्षीय बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) अपने पति अखिलेश शर्मा के साथ गत 10 अक्टूबर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर सलकनपुर में देवी दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान बुधनी के पास सलकनपुर रोड पर उनकी गाड़ी का भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें शिवानी के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए भोपाल के एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

परिजनों के फैसले से तीन लोगों को मिला नया जीवन

असहनीय पीड़ा के बीच पति अखिलेश शर्मा और शोकाकुल परिवार ने यह सोचकर अंगदान का फैसला किया कि शिवानी के अंगों से किसी अन्य व्यक्ति को जिंदगी मिल सके। एम्स के चिकित्सकों ने उनकी दोनों किडनी और लीवर को सफलतापूर्व निकाल लिया, जिससे तीन जरूरतमंद मरीजों के जीवन में नई उम्मीद बंधी है। शुक्रवार को उनके गृह ग्राम खापाखुर्द में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया गहरा शोक और आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि नर्मदापुरम की बेटी शिवानी शर्मा के एम्स भोपाल में हुए अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुख की घड़ी में परिजनों द्वारा लिया गया यह निर्णय संवेदनशीलता और परोपकार की वह मिसाल है जो हमेशा समाज को प्रेरित करती रहेगी। शिवानी का यह महादान और उनका योगदान मानवता के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

0 Response to "RSS प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित"

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article