15 दिनों में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंचेंगे अमित शाह, ग्वालियर में करेंगे भूमिपूजन

15 दिनों में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंचेंगे अमित शाह, ग्वालियर में करेंगे भूमिपूजन

ग्वालियर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं। पिछले 15 दिनों के भीतर उनका यह दूसरा मध्य प्रदेश दौरा होगा, जिसके तहत वे आगामी 12 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। उनके इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

साडा क्षेत्र में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन

ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। 12 अक्टूबर को शहर के मेला ग्राउंड में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का प्रस्ताव है। इस बड़े आयोजन की मेजबानी साडा के साथ मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) को सौंपी गई है।

मेला ग्राउंड में भव्य तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था

विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए मेला ग्राउंड में लगभग 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विशाल जर्मन हैंगर डोम तैयार किया जा रहा है। इस डोम के भीतर वीआईपी मूवमेंट और बैठकों के लिए विशेष 'वन-टू-वन रूम' भी बनाया जाएगा। मुख्य सभागार में करीब 3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसमें 425 वीआईपी और 2575 सामान्य अतिथियों के लिए स्थान तय किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए लगभग 2 हजार पुलिस जवानों और अधिकारियों को तैनात किए जाने की योजना है।

 

0 Response to "15 दिनों में दूसरी बार मध्य प्रदेश पहुंचेंगे अमित शाह, ग्वालियर में करेंगे भूमिपूजन"

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article