अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर निकाली रैली.……
अजय सिंह कुशवाह, शिवपुरी - जिला मुख्यालय पर एकीकृत माध्यमिक विद्यालय माधव चौक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया, रैली में विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा रैली का प्रारंभ विद्यालय से करते हुए माधव चौक होते हुए गुरुद्वारा चौराहे तक ले जाकर वापस स्कूल पर समापन किया गया। रैली के दौरान बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में बिस्कुट के पैकेट एवं पानी के पाउच बांटे गए।
रैली में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम,विकासखंड समन्वयक अनुज गुप्ता,सहायक सांख्यिकी अधिकारी हरिचरण सगर, जिला सह समन्वयक हरीश शर्मा तथा व्याख्याता कौशल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रैली में शामिल बच्चों को साक्षरता की शपथ भी दिलवाई गई।
0 Response to "अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर निकाली रैली.……"
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.