धार्मिक मेले ने लगाया नरवर के संकरे मार्ग पर जाम.......

धार्मिक मेले ने लगाया नरवर के संकरे मार्ग पर जाम.......



अजय सिंह कुशवाह, शिवपुरी - जिले की प्रसिद्ध ऐतिहासिक महत्व की नगरी नरवर मार्ग आजकल सैलानियों के लगातार आगमन से व्यस्त है। इस मार्ग से नरवर का ऐतिहासिक किला ,कई धार्मिक महत्त्व के स्थान, मड़ीखेड़ा डैम एवं विद्युत गृह के लिए आने जाने वालों को इसी मार्ग का उपयोग करना होता है। जरूरत से ज्यादा संकरा मार्ग होने के कारण यह रास्ता पहले से ही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहता है किंतु कभी कभी धार्मिक आयोजनों के चलते इस मार्ग पर कठिन जाम जैसे हालात अक्सर ही बने रहते हैं।ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को प्रसिद्ध झरना स्थान पर मेला लगा होने से देखने को मिला जब इस मार्ग पर मेले के दर्शनार्थियों के कारण लगभग 4 - 5 घंटे तक जाम लगा रहा।इस कारण विद्युत गृह ,डैम या नरवर जाने आने बालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि टाइगर की मौजूदगी एवं अन्य हिंसक वन्य प्राणियों की दहशत ने इस मार्ग को पहले ही असुरक्षित किया हुआ है। ऐसे में अत्यधिक संकरी रोड ने हालात और भी बदतर बना दिए हैं।

यहां सीमित प्रशासनिक अमला(पुलिस) होने से इस क्षेत्र में विद्युत गृह और डैम की इमरजेंसी ड्यूटी भी प्रभावित होने के समाचार मिल रहे हैं।

विद्युत गृह और डैम जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान होने एवं वहां पदस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों की इमरजेंसी ड्यूटी निर्वाहन के दृष्टिगत इस रोड को डबल करना अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व इस रोड के चौड़ीकरण को लेकर हलचल हुई थी किंतु इस योजना का बाद में अतापता नहीं चला। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अतिशीघ्र रोड का चौड़ीकरण कर जनता को राहत दी जाये।

0 Response to "धार्मिक मेले ने लगाया नरवर के संकरे मार्ग पर जाम......."

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article