रविंद्र जादौन बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) के मंदसौर जिलाध्यक्ष.......
मुरैना: देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाली अग्रणी संस्था राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS)के मंदसौर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर रविन्द्र जादौन को नियुक्त किया गया है।
रविन्द्र जादौन की नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा की गई है। यह नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की गई है।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि रविन्द्र जादौन शीघ्र ही मंदसौर जिले में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू कर जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
जादौन ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करते हुए सांगठनिक ढांचा तैयार कर जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को तेज करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।
रविन्द्र जादौन को RBUS का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
0 Response to "रविंद्र जादौन बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) के मंदसौर जिलाध्यक्ष......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.