गौ सम्मान आह्वान अभियान में प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन.......

गौ सम्मान आह्वान अभियान में प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन.......


शिवपुरी: देश भर में चलाये जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई सोमवार को शिवपुरी जिले में गौसेवकों और गौ रक्षकों द्वारा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर मांग की गई।

अभियान के दूसरे चरण में मलूक पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय संत महाराज राजेंद्रदास जी के आह्वान पर देश भर में 27 जुलाई को गौ सम्मान दिवस घोषित किया गया था। इस विशेष दिन में गौ सेवकों द्वारा देश भर में प्रातः 8 बजे से 9.15 बजे तक विजय मंत्र का संकीर्तन करते हुए अपने अपने जिलों में ज्ञापन सौंपा गया है। इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले में संकीर्तन के उपरांत ज्ञापन कार्यक्रम श्री भागवत पीठ शुकताल धाम एवं गौशाला के महंत एवं परम गौसेवक ब्रह्मऋषि श्री राजेश जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न किया गया। गौ सेवकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री के नाम एक चार सूत्रीय ज्ञापन तथा हजारों हस्ताक्षर युक्त सूचियां,एडीएम दिनेश शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने ,गौ हत्या एवं गौ तस्करी को रोकने केंद्रीय स्तर पर कड़े कानून व स्पष्ट चारा नीति बनाने, ग्रामपंचायत स्तर पर गौ एवं नंदी शाला की स्थापना एवं गौ पालकों को सहायता / अनुदान देने जैसी मांग शामिल थीं।

अभियान के तीसरे चरण में 27 अक्टूबर को पुनः देशभर में संकीर्तन व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

0 Response to "गौ सम्मान आह्वान अभियान में प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन......."

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article