गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को कलेक्टर को देंगे ज्ञापन.......
शिवपुरी: देश भर में चलाये जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई सोमवार को शिवपुरी जिले में गौसेवकों और गौ रक्षकों द्वारा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर मांग की जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए मलूक पीठ से जुड़े संत श्री राजेश वशिष्ठ वैष्णव नई दिल्ली द्वारा बताया गया कि मलूक पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय संत महाराज राजेंद्रदास जी के आह्वान पर देश भर में 27 जुलाई सोमवार को गौ सम्मान दिवस घोषित किया गया है। इस विशेष दिन में संत श्री द्वारा प्रातः 8 बजे से 9.15 बजे तक विजय मंत्र का संकीर्तन करते हुए अपने अपने जिलों में ज्ञापन सौंपने का आग्रह किया गया है। इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले में ज्ञापन कार्यक्रम श्री भागवत पीठ शुकताल धाम एवं गौशाला के महंत एवं पर गौसेवक ब्रह्मऋषि श्री राजेश जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न किया जायेगा। संतद्वय द्वारा सभी गौसेवकों एवं भक्तों से ज्ञापन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।

0 Response to "गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को कलेक्टर को देंगे ज्ञापन......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.