एड.अमित भदौरिया बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) के मुरैना जिलाध्यक्ष.......
अमित सिंह भदौरिया की नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा की गई है। यह नियुक्ति 2 वर्ष के लिए की गई है।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि अपनी नियुक्ति अवधि में अमित सिंह भदौरिया मुरैना जिले में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू कर जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
भदौरिया ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करते हुए सांगठनिक ढांचा तैयार कर जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को तेज करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।अमित सिंह भदौरिया को RBUS का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मोनू भदौरिया, बंटी सिकरवार,सूरज भदौरिया,शिवम सिकरवार, नीरज भदौरिया,राजकुमार भदौरिया, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार तौमर,योगेंद्र मिश्रा,अनिल शर्मा एवं सौरभ भदौरिया शामिल हैं।


0 Response to "एड.अमित भदौरिया बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति (RBUS) के मुरैना जिलाध्यक्ष......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.