कपिल की हत्या की सुपारी 25 लाख में दी चचेरे भाई ने, पुलिस का दावा: 5 गिरफ्तार.......

कपिल की हत्या की सुपारी 25 लाख में दी चचेरे भाई ने, पुलिस का दावा: 5 गिरफ्तार.......


       अजय सिंह कुशवाह,शिवपुरी - शिवपुरी जिले पर पिछले कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित मामले का आज पटाक्षेप हो गया है। देहात थाना पुलिस ने कपिल जूस के संचालक कपिल मिनौचा पर प्राण घातक हमला करने वाले लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। देहात थाना पुलिस के टीआई रत्नेश यादव ने दावा किया है कि कपिल के चचेरे भाई ने कपिल की हत्या करने की सुपारी 25 लाख रूपए दी थी। इसके लिए 50 हजार एडंवास भी दिए थे,इस मामले में पुलिस ने कपिल के चचेरे भाई सहित सुपारी किलर सहित 5 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

       विदित है कि 17 जुलाई की देर शाम रात 9 बजे कपिल मिनौचा अपने स्कूटर से अपने घर जा रहा था उसी समय वीर सवारकर कॉलानी में स्थित पंतजालि वाली गली में 2 हमलावरो ने कपिल पर जान से मारने के उद्देश्य से चाकूओ से प्राण घातक हमला कर दिया था। कपिल की गर्दन और पीठ में चाकू मारे गए,लेकिन घटना के समय पब्लिक उपस्थित होने के कारण हमलावर मौके से भाग गए। घायल कपिल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वही देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियो पर बीएनएस की धारा अपराध क्रमांक  272/25 धारा 109(1).3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

       देहात थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की ओर सबसे पहले कैमरो की खंगालना शुरू किया तो फुटैज में आए संदेहियो की पहचान शुरू की तो 2 संदेहियों की पहचान अरवाज खाँन व आशिक के रूप में की जिस पर पुलिस ने आशिफ को घेराबंदी कर पकड़ा जो  घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल से फरार होने की फिराक में था। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।

हमले के पीछे यह थी कहानी

       पुलिस की गिरफ्त में आए संदेही अरवाज खान व आशिक खान ने पुलिस की पूछताछ में  बताया कि कपिल मिनोचा के चचेरे भाई गणेश मिनोचा ने कपिल की हत्या करने के लिए 25 लाख की सुपाडी दी थी,इस काम के लिए 50 हजार रूपए एंडवास भी दिए थे। इस कारण कपिल पर जानलेवा हमला किया गया था।

       पुलिस ने बताया कि गणेश ओर कपिल आपस मे चचेरे भाई है ओर कपिल जूस सेंटर में दोनो का बराबर का हिस्सा है। कपिल वर्षो से गणेश के साथ हिसाब किताब में बेइमानी कर रहा था। उसने माधुरा में प्रोपटी खरीदी, शिवपुरी में अब्दुल कलाम कॉलोनी में भी प्रोपटी खरीदी कस्टम मेट के पास दो तीन दुकाने खरीदी एवं कोलारस में भी जो ताई के नाम प्रोपर्टी थी उसे भी गुमराह करके कपिल ने अपने नाम करा ली थी,इसलिए गणेश गुस्सा में था ओर वह कपिल को जान से मारना चाहता था।  गणेश ने कपिल को जान से मारने का प्लान बनाया।आशिक ने अरवाज खाँन, दानिश और हुन्ना के साथ मिलकर कपिल मिनोचा पर जान लेवा हमला किया था। पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही कर आरोपीगणों को पकड़ा गया।

0 Response to "कपिल की हत्या की सुपारी 25 लाख में दी चचेरे भाई ने, पुलिस का दावा: 5 गिरफ्तार......."

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article