UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन.......
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने 5-Day Banking को निश्चित तारीख के साथ लागू करने तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लंबित एवं वैध अधिकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए UFBU शिवपुरी यूनिट के अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय ने कहा कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी जायज मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं। सरकार द्वारा 5-Day Banking को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि इसके लिए स्पष्ट एवं निश्चित तारीख घोषित की जाए।
उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन यह स्पष्ट करता है कि बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी किसी भी विभाजनकारी प्रयास से प्रभावित होने वाले नहीं हैं। Senior Management सहित विभिन्न स्तरों के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया है।
UFBU शिवपुरी यूनिट के संयोजक संजय वर्मा ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक दिन की हड़ताल तक सीमित नहीं है। यदि लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
आज दो पूर्व पदाधिकारी श्री डी पी शर्मा जी, श्री संतोष शर्मा जी ने भी संबोधित किया।
अनुमान के अनुसार, शिवपुरी जिले में एक दिन की बैंक हड़ताल से लगभग 100 करोड़ के बैंकिंग कारोबार/लेन-देन प्रभावित होने की संभावना है।
अमित आनंद, राजकुमार बैरागी, विक्रम जैन, शुभम जैन, सतीश माहोर, अशोक कुशवाहा, मतीदीन कुशवाहा, हेमंत कोली, दुर्गेश मित्तल, इरफान खान एवं नयाव सिंह सहित अनेक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला साथियों में रुचि सहस्रबुद्धे, प्राची मजमुदार, नीलू, सोनम, अचला, निवेदिता, निकिता, पूजा, चंचल जैन एवं नेहा गुप्ता सहित अन्य महिला बैंकर्स ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
प्रदर्शन के दौरान बैंकर्स ने “UFBU जिंदाबाद”, “बैंक कर्मचारी-अधिकारी एकता जिंदाबाद” और “5-Day Banking लागू करो” जैसे नारे लगाए।
UFBU शिवपुरी यूनिट ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिवपुरी के सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
0 Response to "UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन......."
Post a Comment
For any queries, feel free to contact us.