गौ-रक्षा संदेश पदयात्रा 1 अगस्त से: गुरु राजेश महाराज ने कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का सौंपा आवेदन.......

गौ-रक्षा संदेश पदयात्रा 1 अगस्त से: गुरु राजेश महाराज ने कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का सौंपा आवेदन.......


शिवपुरी: श्री बैकुण्ठधाम परिवार के तत्वावधान में गौ-हत्या पर पूर्ण रोक, गौ-सेवा व संरक्षण तथा शासकीय गौशालाओं के सुचारू संचालन जैसे संकल्पों को लेकर 1 से 2 अगस्त 2026 तक दो दिवसीय 'गौ-रक्षा संदेश पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियों एवं पदयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैकुण्ठ धाम धर्मस्थल के अध्यक्ष गुरु राजेश जी महाराज ने कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) यांगचेन डोलकर भूटिया से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और उचित सुरक्षा प्रबंधों के लिए आवेदन सौंपा।

यह यात्रा 1 अगस्त को प्रातः 08 बजे बैकुण्ठधाम आश्रम एनवारा (बदरवास) से प्रारंभ होकर देहरदा, लुकवासा और कोलारस (रात्रि विश्राम) होते हुए 2 अगस्त को पड़ोरा, सेसई के रास्ते सायं 6 बजे राज-राजेश्वरी मंदिर शिवपुरी पहुंचेगी, जहाँ इसका समापन होगा। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गोपालन के लिए किसानों को प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिलाने, शासकीय गौशालाओं के उचित प्रबंधन और समाज में गौ-माता के प्रति जनजागरण फैलाना है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों, गौ-भक्तों और मातृशक्ति से इस महा-अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

0 Response to "गौ-रक्षा संदेश पदयात्रा 1 अगस्त से: गुरु राजेश महाराज ने कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का सौंपा आवेदन......."

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article