शिप्रा नदी हादसा: थाना प्रभारी का शव मिला, दो पुलिसकर्मी लापता

शिप्रा नदी हादसा: थाना प्रभारी का शव मिला, दो पुलिसकर्मी लापता

महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) से बड़े हादसे की खबर सामने आई। दरअसल, बीती रात यहां शिप्रा नदी के पुल से एक कार नीचे जा गिरी। इस कार में तीन लोग सवार थे। जैसे ही लोगों को पता चला कि कार नदी में गिर गई है तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल और रेस्क्यू शुरू कर दिया।

रात में जब रेस्क्यू किया क्या तो ना तो कार के बारे में कुछ पता चल पा रहा था और ना ही उसमें सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी मिली। आज सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया जिसके बाद उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ है। यह बताया जा रहा है कि अशोक दो पुलिसकर्मियों के साथ उज्जैन से उन्हेल लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ हालांकि, कार नदी में कैसे गिरी ये साफ नहीं हो पाया है।

जांच के लिए आए थे उज्जैन (Ujjain)

मामले को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उन्हेल थाना प्रभारी अपनी टीम के दो लोगों के साथ एक केस की जांच के लिए शनिवार को उज्जैन आए थे। उनके साथ सब इंस्पेक्टर मदनलाल और महिला कॉन्स्टेबल आरती पाल मौजूद थी। देर शाम जब तीनों वापस लौट रहे थे तब उनकी कर शिप्रा पुल पर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इसके बाद से तीनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। मोबाइल फोन भी बंद है और आखिरी लोकेशन शिप्रा पुल के पास दिखाई दे रही थी। तीनों को ढूंढने के लिए तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

मिला थाना प्रभारी का शव

रात को चलाए गए रेस्क्यू के समय ना तो कार का पता चल पाया और ना ही कार में सवार 3 लोगों में से किसी के बारे में जानकारी मिली। आज सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया गया गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम हड़ताल में जुटी हुई थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद नदी से कार बाहर निकाली गई जिसमें अशोक शर्मा का शव था। फिलहाल सब इंस्पेक्टर मदनलाल और कांस्टेबल आरती पाल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है और तलाश जारी है।

लगातार हुई बारिश के बाद नदी का बहाव काफी तेज है और गहराई बढ़ चुकी है। इसकी वजह से एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आशंका यही जताई जा रही है कि दोनों पुलिसकर्मी नदी में डूब गए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस समेत पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का कारण सामने लाया जाएगा।

जारी है सर्चिंग

इस घटना को लेकर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा और उनके साथ निमामा साहब और महिला आरक्षक आरती सिंह 14 साल की बच्ची की मिसिंग केस के लिए रवाना हुए थे। तभी गाड़ी डिस बैलेंस होकर पुल से नीचे गिरी। घटनास्थल से ढाई किलोमीटर आगे अशोक शर्मा का शो भगवानगढ़ पुल के नीचे से बरामद हुआ है। अन्य दोनों पुलिसकर्मियों के लिए सर्च लगातार जारी है।

0 Response to "शिप्रा नदी हादसा: थाना प्रभारी का शव मिला, दो पुलिसकर्मी लापता"

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article