रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल

रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल

रीवा: भारतीय नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शुक्रवार 13 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, आयोजित समारोह के विशिष्ठ अतिथि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह होंगे. समारोह की अध्यक्षता अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुडरिया करेंगे.

9 फरवरी से शुरू हुई थी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि "अंतर विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 9 फरवरी से जारी है. महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा कराया जा रहा है. अयोजित महिला फुटबाॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और गोवा सहित कुल 5 राज्यों की 52 टीमों ने भाग लिया है. 9 फरवरी को पहला मुकाबला हुआ था जिसमे कुल 24 मैच खेले गए. गुरूवार की शाम से लीग शुरू हुआ है. शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से फुटबबॉल का फाइनल मैच शुरू होगा.

गोवा यूनिवर्सिटी गोवा और एलएन आईटी ग्वालियर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

पहला मैच एचएनसी मुंबई टीम और बरकुतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के बीच अयोजित हुआ था. दूसरा मैच देवी अहिल्या बाई विश्वविद्याल इंदौर के बीच हुआ, फाइनल मुकाबला, गोवा यूनिवर्सिटी गोवा और एलएन आईटी ग्वालियर के बीच होगा. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता, उपविजेता, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा. बताया गया की अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है. इसमें वही खिलाड़ी भाग, लेते हैं जो कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अध्यनरत हैं.

फाइनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे नव सेना प्रमुख

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक एवं आयोजक सचिव रामभूषण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्टेडिम में 3 दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को महिला फुटबाइल प्रतियोगिता का आखिरी और फाइनल मैच होगा. फाइनल मैच और आयोजित खेल के समापन कार्यक्रम में भारत के नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुडरिया करेंगे.

विंध्य की माटी में जन्मे हैं इंडियन नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

रीवा आ रहे भारतीय नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी विंध्य की माटी में ही जन्मे हैं. नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी मूलतः सतना जिले के रामपुर बाघेलान स्थित महुडर गांव के निवासी हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई रीवा के सैनिक स्कूल से की. इसके बाद भरतीय सेना में शामिल हुए. 2 वर्ष पूर्व ही उन्हें नौसेना के सर्वोच्च पद की कमान सौंपी गई थी जिसके बाद उन्हें नौसेना का प्रमुख बनाया गया. उनकी इस उपलब्धि के बाद से विंध्य खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

नेवी चीफ और थल सेना प्रमुख दोनों ही रीवा सैनिक स्कूल के छात्र

नव सेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी और उनके बचपन के दोस्त रीवा के रहने वाले थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हाल ही में रीवा के सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. दोनों सेना प्रमुख इसी सैनिक स्कूल के छात्र भी रह चुके हैं.

0 Response to "रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल"

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article