रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट, 5 कर्मचारी झुलसे

रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट, 5 कर्मचारी झुलसे

ग्वालियर: सिथौली रेलवे स्टेशन के पास झांसी रोड स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया, जिससे कारखाने में आग लग गई. इसकी वजह से कारखाने में काम कर रहे 5 कर्मचारी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए हैं. आनन फानन में उन्हें एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, रेलवे और पुलिस के अधिकारी भी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे हैं.

 

गैस रिसाव या शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

रेलवे की प्रारंभिक जांच में ये स्पष्ट पता नहीं चला है कि ये हादसा फैक्ट्री में बॉयलर गैस रिसाव की वजह से हुआ है या शोर्ट सर्किट की वजह से हुआ है. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे हालातों का जायजा ले रहे हैं. बताया जा रहा है की घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई है. इस हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को भी तुरंत दे दी गई है.

 

रेलवे के 1 और 4 प्राइवेट कर्मचारी झुलसे

इस घटना से पहले रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी समय ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. जिसमे रेलवे के मैकेनिकल विंग टेक्निशियन हेमंत चौबे, कांट्रेक्चुअल कर्मचारी योगेश, कौशल श्रीवास्तव, शब्बीर और प्राइवेट कर्मचारी अमर सिंह बुरी तरह झुलस गए. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत भर्ती कराया गया.

 

रेलवे ने जांच के लिए बनाई कमेटी

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया, "कर्मचारी पहले से खराब पड़ी मशीन की मरम्मत का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया. इस घटना में 5 लोग झुलस गए. आरएसके टीम की त्वरित कार्रवाई से उन्हें 10 मिनट के भीतर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं. आग को 10 मिनट के भीतर दमकल यंत्रों की मदद से बुझा दिया गया और उसे फैलने से रोक दिया गया. साथ ही कमिटी का गठन कर घटना की विस्तृत जांच के लिए डीआरएम द्वारा आदेश दे दिए गए हैं."

 

0 Response to "रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट, 5 कर्मचारी झुलसे"

Post a Comment

For any queries, feel free to contact us.

Ads on article

Advertise under the article